बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में कर्मचारी नेता की गिरफ़्तारी के विरोध में नगर थाने का घेराव, गेट पर फेंका मरा हुआ जानवर

मोतिहारी में कर्मचारी नेता की गिरफ़्तारी के विरोध में नगर थाने का घेराव, गेट पर फेंका मरा हुआ जानवर

MOTIHARI : श्रमिक संगठन सह कर्मचारी नेता भाग्यनारायण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में नगर निगम कर्मी व मजदूर संगठन के सदस्यों ने नगर थाना का घेराव कर दिया। सोमवार की रात पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी संघ के सचिव भाग्यनारायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। 

गिरफ्तारी से मजदूर संगठनों का गुस्सा भड़क उठा और बैनर पोस्टर लेकर नगर थाना के समीप पहुंचे और घेराव कर दिया। वही श्रमिक संगठन सदस्यों ने अपने श्रमिक नेता की रिहाई नहीं होने तक, थाना का घेराव जारी रखने की चेतावनी दी है। इस दौरान नगर निगम कर्मियों ने थाना और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी शामिल हुए। यहाँ तक कर्मचारी नेता की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मियों ने थाना के गेट पर मरा हुआ सूअर फेंक दिया। प्रदर्शन करते हुए कर्मियों भाग्यनारायण चौधरी को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 


Suggested News