बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर में पुलिस को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, मचा हड़कंप

हाजीपुर में पुलिस को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, मचा हड़कंप

हाजीपुर. हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस के हथकड़ी से छुराकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस महकमा में अफरा-तफरी मच गयी।

हत्या के आरोपी कैदी को पुलिस मेडिकल जांच के लिए लेकर अस्पताल पहुंची थी। मौका मिलते ही पलक झटक कर कैदी फरार हो गया। दो सिपाहियों के साथ वैशाली थानेदार ने हत्या के आरोपी को जेल भेजने के लिए भेजा था। इस दौरान कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

वहीं इस घटना के बाद पुलिस थाना में हड़कंप मच गया। दोनों पुलिसकर्मी मामले को लेकर तनाव में है। वहीं पुलिस हत्या के आरोपी कैदी को गिरफ्तार के लिए तलाश की जा रही है। इसको लेकर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। 

Suggested News