'द लैसेंट ग्लोबल हेल्थ’ की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, भारत की आधी आबादी है फिजिकली अनफिट, जानिए हेल्थ को लेकर क्या है WHO का गाइडलाइन

N4N DESK : अंग्रेजी में कहावत है की “हेल्थ इज वेल्थ।” यानी स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन माना गया है। खासकर भारत के लोग स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर माने जाते हैं। यहीं वजह है की भारत की योग पद्धति की पूरी दुनिया लोहा मानती है। कुछ साल पहले ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की परम्परा शुरू की गयी है।
लेकिन एक रिपोर्ट की माने तो 2022 तक भारत की आधी आबादी स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से अनफिट है। मतलब यह की देश की 50 आबादी फिजिकली अनफिट हैं। ऐसे लोग एक घंटे भी एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं। ‘द लैसेंट ग्लोबल हेल्थ’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस पचास प्रतिशत आबादी में 42 फीसदी पुरुष और 57 फीसदी महिलाएं फिजिकली अनफिट हैं।
जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर सप्ताह 150 मिनट मिनिमम एक्सरसाइज़ और 75 मिनट फ़ास्ट एक्सरसाइज़ स्वास्थ्य के लिए सही है। भारत की आधी आबादी डब्ल्यूएचओ के इस गाइडलाइन का पालन नहीं करती हैं। जो लोगों की सेहत के लिए सही नहीं है।
स्टडी में कहा गया है कि देश में अपर्याप्त फिजिकली एक्टिविटी जहां साल 2000 में 22% थी, जो 2010 में 34% हो गए। अगर यही हाल रहा तो 2030 तक भारत की करीब 60% आबादी फिजिकली अनफिट हो जाएगी। फिजिकली एक्टिव न रहने से डायबिटीज़ और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 2023 में की गई एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में भारत में 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज़ से पीड़ित थे, जबकि हाई ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों की संख्या 31.5 करोड़ थी।