बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अयोध्या से आए अक्षत कलश की मुंगेर में हुई विधिवत पूजा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर घर दिया जाएगा निमंत्रण...

अयोध्या से आए अक्षत कलश की मुंगेर में हुई विधिवत पूजा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर घर दिया जाएगा निमंत्रण...

MUNGER: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या उनके आगमन के लिए तैयार हो रही है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा। करीब 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम अपने घर लौट रहे हैं। लंबे संघर्ष के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर है। साथ ही राममंदिर के उद्घाटन के लिए निमंत्रण पत्र भेजना शुरू कर दिया गया।  

दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला विराजमान होंगे। जिसको लेकर घर घर तक समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है। समारोह में शामिल होने के लिए अक्षत कलश हर राज्य में भेजा जा रहा है। अब इसके लिए राम मंदिर समारोह में शिरकत करने के लिए देश के अलग अलग शहरों में अयोध्या से अक्षत पहुंच रहे हैं। ये अक्षत विशेष कलशों में भरकर भेजे गए हैं। जिसको विश्व हिन्दु परिषद के द्वारा बांटा जा रहा है।  

इसी कड़ी में बीती रात्रि अक्षत कलश मुंगेर के बड़ा महावीर स्थान पहुंचा। कलश के पहुंचते ही वहां कलश का जोड़दार स्वागत हुआ। फूलों की वर्षा के बीच अक्षत से भरे आमंत्रण कलश को महावीर स्थान लाया गया। लोगों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए।

जहां से एक जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले के घर घर तक उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्योता दिया जायेगा। निमंत्रण बांटने के कार्यक्रम के संयोजक रजनीश कुमार  ने बताया कि 22 जनवरी को राम लला अपने घर अयोध्या में विराजमान होगें। जिसको लेकर विष्णु परिषद के द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घर घर आमंत्रण दिया जाना है। जिसको ले वहां अयोध्या से अक्षत ले मुंगेर पहुंचे है।

Suggested News