बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर, महिला का शव बरामद होने से इलाके में मचा हड़कंप...

पटना में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर, महिला का शव बरामद होने से इलाके में मचा हड़कंप...

PATNA: बिहार में हत्याओं का दौड़ थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन अपराधिक बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं इन मामलों में कार्रवाई करने की पुलिस की तमाम कोशिशें असफल हो रही है। ताजा मामला एक बार फिर राजधानी पटना का है। जहां एक अपराधियों ने एक अज्ञात महिला की हत्या कर दिया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके का है। जहां बुद्धा कॉलनी इलाके के गांधी मूर्ति के समीप एक महिला की शव बरामद हुई है।  वहीं घटना की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा कि, लूट का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

पुलिस ने घटना स्थल से महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। इधर, पुलिस मृत महिला की पहचान और घटना की जानकारी में जुटी है। फिलहाल घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर लॉ एंड आर्डर पीएसपी थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

Suggested News