बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना जंक्शन से हटाई जाएगी देश के पहले प्रधानमंत्री की प्रतिमा, मेट्रो की रफ्तार में बन रही है बाधा, अब यहां होगा शिफ्ट

पटना जंक्शन से हटाई जाएगी देश के पहले प्रधानमंत्री की प्रतिमा, मेट्रो की रफ्तार में बन रही है बाधा, अब यहां होगा शिफ्ट

PATNA : पिछले कई सालों से पटना जंक्शन में स्थापित देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा को अब हटाने का फैसला लिया गया है। यहां से उनकी प्रतिमा को बेली रोड में विश्वश्वरैया भवन के पास स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी है। 

मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए होगा ऐसा

बताया गया कि पटना जंक्शन में मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए उसी जगह को चयनित किया गया है। प्रतिमा वाली जगह पर मेट्रो इंटर एक्सचेंज स्टेशन का निर्माण होना है। कॉरिडोर वन और कॉरिडोर टू की मेट्रो यहां आएगी। ऐसे में यहां लगे पंडित नेहरू की प्रतिमा परेशानी बन रही थी। भवन निर्माण विभाग ने सरकार के पास जंक्शन गोलंबर से पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा हटाने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सहमति दी है। प्रतिमा को हटाने के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। एक तो मेट्रो जंक्शन का निर्माण और दूसरा इसके ऊपर से फ्लाईओवर का गुजरना। अगले 3-4 महीने में प्रतिमा को यहां से हटा बेली रोड के उत्तर विश्वेश्वरैया भवन के पश्चिम खाली जमीन पर शिफ्ट किया जाएगा।

बेली रोड का नाम पंडित नेहरू के नाम पर

बता दें कि पटना से सबसे व्यस्त रोड कहे जाने बेली  रोड का नाम पंडित नेहरु के नाम पर ही किया गया है। लेकिन, पहले से ही इस रास्ते को बेली रोड बोला जाता रहा है। ऐसे में सिर्फ कागजों में ही इसे पंडित नेहरू मार्ग कहा जाता है। माना जा रहा है कि यहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने के बाद लोग इस रास्ते के वास्तविक नाम से पुकारेंगे

Suggested News