बिहार की इस स्टंट वूमेन की कहानी कर देगी आपको हैरान, आखिर क्यों महिला ने चलती ऑटो से लगाई छलांग
BETTIAH: बिहार के बेतिया से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां हवा में उड़ रहे नोट को लूटने के लिए एक महिला ने ऑटो से छलांग लगा दी है। वहीं महिला को ऐसा करना बहुत महंगा पड़ा है। इस घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई है। फिलहाल महिला की इलाज अस्पताल में कराई जा रही है।
दरअसल, यह घटना योगापट्टी थाने के डुमरी गांव का है। घायल महिला की पहचान डुमरी गांव निवासी जोखू साह की पत्नी श्री देवी के रुप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार श्रीदेवी रामनगर बाबा नर्मदेश्वर की पूजा करने के लिए जा रही थी। वहीं साहू जैन स्कूल के पास महिला ने अपना पर्स खोला। वहीं हवा के झोंके से महिला के पर्स से 100 रुपए का नोट उड़ गया।
बता दें कि, श्रीदेवी ने उस उड़े हुए नोट को पकड़ने के प्रयास में ऑटो से कूद गई। महिला के लिए यह स्टंट करना बहुत महंगा पड़ा। तेज रफ्तार में होने के कारण महिला ऑटो से गिर कर सड़कों पर घिसटाने लगी। इस दौरान उसके नाक-मुंह, हाथ-पैर सहित पूरा शरीर चोटिल हो गए। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं महिला की नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। मामले को लेकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अफरोज आलम ने बताया कि श्रीदेवी काफी जख्मी है। उन्हें बेहतर इलाज की लिए बेतिया रेफर किया गया है। वहीं महिला को देख ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल डॉक्टरों के द्वारा महिला की इलाज की जा रही है।