बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बेगूसराय कोर्ट ने अरेस्ट वारंट किया जारी

मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बेगूसराय कोर्ट ने अरेस्ट वारंट किया जारी

बेगूसराय. देश की जानी मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट द्वारा जारी यह गिरफ्तारी वारंट बेब सीरीज थ्री एक्स को लेकर किया गया हैं, जिसमें देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखलाया गया था। इस बेब सीरीज को सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय की अदालत में एक मुकदमा पिछले साल दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट के द्वारा एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया हैं।

इस संबंध में बेगूसराय के अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बताया कि पिछले वर्ष वेब सीरीज कंपनी के निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था, जिसमें भारतीय सैनिक जो देश की रक्षा करते हैं, जिनकी वजह से हम सुरक्षित रहते हैं, जब वह ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तब उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहना कर शारीरिक संबंध स्थापित करती है। जिसे वेब सीरीज पर प्रसारित किया गया था।

इस संबंध में अधिवक्ता ने बताया कि इस बेव सीरिज के खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ और वहां से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।


Suggested News