मकान का किराया मांगने पर भड़का किराएदार, मकान मालकिन को घसीट-घसीट कर पीटा, अस्पताल में चल रहा इलाज

BETTIAH: पश्चिम चम्पारण के मझौलिया बाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपने ही मकान का किराया मांगना मकान मालकिन को महंगा पड़ गया है। वहीं किराएदार ने महिला की सरेआम घसीट-घसीट कर पिटाई कर दी है। बताया जा रहा कि, किरायेदारों ने लाठी-डंडे से महिला की बेरहमी से पिटाई की है। इस घटना में महिला का हाथ भी टूट गया है।पीड़ित महिला मझौलिया के शांति मोहन नेवटिया की पतोहू है।

दरअसल,  मामला बेतिया का है। जहां मझौलिया थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर एक युवती को उसके किरायेदारों ने जमीन पर घसीट घसीट पीटा है। घटना दोपहर करीब 1:00 बजे दिन की है। जानकारी अनुसार युवती आरती देवी उम्र 25 वर्ष पति अभिषेक नेवटिया उर्फ बिल्लू अपने किरायेदारों से भाड़ा मांगने गई थी। इसी दौरान किराएदार उस पर भड़क गए।

वहीं भड़के किराएदारों ने महिला को जमीन पर लेटा कर पीटना शुरू कर दिए। बताया जाता है कि शांति मोहन नेवटिया मझौलिया के प्रमुख व्यवसाई हैं। जो अपनी पत्नी व पुत्र के साथ बेंगलुरु में इलाज कराने गए है। इस वजह से उनकी पतोहू आरती देवी अपने किरायेदारों से किराया वसूलने गई थी। इसी बीच किरायेदारों से कहासुनी शुरू हुई और और किरायेदारों ने मानवता को शर्मसार करते हुए महिला की जबरदस्त पिटाई कर दी।

Nsmch

बता दें कि, इस दौरान स्थानीय लोग और प्रशासन किरायदारों के दबंगई के सामने मूर्ख दर्शक बने रहे। जानकारी अनुसार महिला को इलाज के लिए मझौलिया पीएससी में भर्ती कराया गया है। जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेतिया सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार महिला का हाथ टूट गया है और शरीर में काफी गंभीर चोटे आई है।