बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में चोरी करने गए इंजीनियरिंग पास चोर ने बनाया दम्पत्ति के 'निजी पल' का वीडियो, व्हाट्सअप कर मांगे दस लाख रूपये, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घर में चोरी करने गए इंजीनियरिंग पास चोर ने बनाया दम्पत्ति के 'निजी पल' का वीडियो, व्हाट्सअप कर मांगे दस लाख रूपये, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

N4N DESK : छतीसगढ़ के दुर्ग में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक घर में चोर तीसरी बार चोरी करने गया था। पहले उसने उसी घर से मोबाइल की चोरी किया था। हालाँकि शुक्रवार को जब चोर चोरी करने पहुंचा तो घर में रहनेवाले पति पत्नी आपसी सम्बन्ध बना रहे थे। फिर क्या था। चोर ने दोनों पति पत्नी का प्राइवेट वीडियो बना लिया। इसके बाद वह चोरी का प्लान छोड़कर वापस लौट गया। 

वहीँ दम्पत्ति को प्राइवेट वीडियो भेज कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। उसने दम्पत्ति से 10 लाख रूपये देने की मांग की। नहीं देने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। हालाँकि चोर की धमकी से परेशान दम्पत्ति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनय साहू को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया की उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह सिविल सेवा में जाना चाहता था। लेकिन पीएससी की परीक्षा में बार बार असफल हो रहा था। जिसका उसका सपना पूरा नहीं हुआ। इसके बाद वह चोरी करने लगा। 

वहीँ क्राइम ब्रांच के डीएसपी ने बताया की विनय इतना आलसी है की वह बार बार एक ही जगह चोरी करता है। इसी कड़ी में उसने निजी पल का वीडियो बनाकर दम्पत्ति को भेज दिया और 10 लाख रूपये देने की मांग करने लगा। हालाँकि दम्पत्ति की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल सिम कार्ड और हैंडसेट जब्त किए और वीडियो डिलीट कर दिया। अब घटना के बाद पीड़ित जोड़ा सोने से पहले दरवाजे, खिड़कियां और घर के हर कोने की तीन बार जांच करता है।



Suggested News