बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारी बारिश के दौरान गिरी निर्माणाधीन दीवार, 2 बच्चों सहित 9 लोगों की दबकर मौत

भारी बारिश के दौरान गिरी निर्माणाधीन दीवार, 2 बच्चों सहित 9 लोगों की दबकर मौत

DESK. भारी बारिश के चलते एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका की। यह हादसा शुक्रवार तड़के लखनऊ के कैंट के दिलकुशा कालोनी में हुआ। इस दीवार के नीचे दबकर 9 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे के बाद जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा भी इस घटना को लेकर दुख प्रकट किया गया है। सीएम ने जनहानि के बाद मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है। इसी के साथ अफसरों को निर्देशित किया है कि वह घायलों को उचित इलाज मुहैया करवाए। 

आपको बता दें कि दिलकुशा कॉलोनी में पुरानी दीवार के निर्माण का काम चल रहा था। इस को लेकर यहां पर मजदूर रुके हुए थे। दीवार गिरने के बाद देखते ही देखते वहां पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार भी दिलकुशा कॉलोनी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी की ओर से बताया गया कि दुर्घटना बीती रात की है। 

बारिश के चलते ही यहां पर निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। इस बीच घायल दो लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। जिलाधिकारी ने स्वंय सिविल अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का हालचाल जाना। इसी के साथ मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत 4-4 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा भी की। 

इस बीच देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि लखनऊ में दीवार गिरने से कई लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। इस समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। जिन लोगों को हादसे में जान गंवानी पड़ी उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। वहीं सीएम योगी ने बारिश को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह राहत कार्य संचालित रखें। अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मदद प्रदान करते रहें। आपदा से हुई जनहानि से जो भी परिवार प्रभावित हो रहे हैं उन्हें अनुमन्य राहत राशि को बिना किसी विलंब के प्रदान किया जाए। जिन लोगों के घरों का नुकसान हुआ या जिनके पशुओं को हानि हुई उन्हें भी राहत राशि मुहैया करवाई जाए।


Suggested News