दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर महिला ने दी जान, लोगों ने बताया दिमागी रूप से थी विक्षिप्त

दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर महिला ने दी जान, लोगों ने बताया दिमागी रूप से थी विक्षिप्त

BANKA : बांका थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव में एक महिला ने अपने दाे बच्चाें के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी ग्रामीणाें ने पुलिस काे दी। वही पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टामार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं सदर अस्पताल में शव का पाेस्टामाटम कर परिजनाें काे साैंप दिया गया। 

वहीं डाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया कि लीलावरण गांव निवासी नागेश्वर यादव की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी मंद बुद्वी से थी। वह अपने घर में अपने दाे बच्चे सुमन व सुनीता के साथ रहती थी वही महिला की पति काेलकाता मे रहकर मजदूरी करता है। वही देर रात में महिला ने खाना खाने के बाद गांव के खेत के कुंअा में अपने दाेनाें बच्चाें काे पहले फेंका उसके बाद महिला भी कुएं में कूद गई। जिससे तीनाें की माैत हाे गई। 

वहीं मामले काे पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया। हालांकि तीनाें हाेँठ काला हाे गया आर मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसा प्रतीत हाे रहा था कि महिला ने पहले अपने दाेनाें बच्चाें के साथ जहर खाया उसके बाद कुएं में कूद गई।

Find Us on Facebook

Trending News