बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में हो बढ़ोतरी, राज्यसभा में राजद सांसद ने की मांग

खेलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में हो बढ़ोतरी, राज्यसभा में राजद सांसद ने की मांग

NEW DELHI : दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के बावजूद हम खेलों में उतना विकास नहीं कर पाए हैं। जितना होना चाहिए। यही कारण ओलंपिक जैसे खेलों में भारत की झोली में मेडल की संख्या कम है।  यह कहना है राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव का।

आज संसद में शून्यकाल के दौरान सदन को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा कि देश में खेलों एवं खिलाड़ियों के विकास तथा युवाओं व खिलाड़ियों के हित में देश में Sports facilities और Sports Infrastructure बढ़ाने की आवश्कता है। ताकि ओलंपिक जैसे खेलों में भारत के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें और मेडलों की संख्या बढ़ सके।

संजय यादव ने इस दौरान खेलों के विकास पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा जब कोई मेडल जीतता है तो पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इसलिए जरुरी है कि खेलों के विकास के इसके बजट में बढ़ोतरी की जाए।


Editor's Picks