बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

16 दिसंबर से शुभ कार्यों पर लग जाएगा विराम, नहीं करा सकेंगे शादी, विवाह सहित कई मांगलिक कार्य, जानें क्या है वजह...

16 दिसंबर से शुभ कार्यों पर लग जाएगा विराम, नहीं करा सकेंगे शादी, विवाह सहित कई मांगलिक कार्य, जानें क्या है वजह...

PATNA: अगले एक महीने तक किसी प्रकार का शुभ कार्य अब नहीं होगा। इसकी वजह है 16 दिसंबर से शुरू हो रहा खरमास जो 15 जनवरी 2024 तक चलेगा। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य स्थगित रहेगी। 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से खरमास शुरू हो जाता है। जिससे सारे मांगलिक कार्य रोक दी जाती है। खरमास को दूसरे शब्दों में पुरूषोत्तम मास भी कहा जाता है। 

वहीं खरमास के समापन की बात करे तो यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होने के बाद खत्म हो जाएगा। जिसके बाद एक बार फिर मांगलिक कार्य शुरू हो जाएगा। इस बार 15 जनवरी को पौष शुक्ल चतुर्थी की सुबह 8.42 बजे से सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा। खरमास का समापन होते ही विवाह, उपनयन, मुंडन आदि मांगलिक कार्य - आरंभ हो जाएंगे। वैवाहिक बंधन को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। ऐसे में शुभ मुहूर्त व शुभ दिन होना जरूरी है।  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शादी के शुभ योग के लिए गुरु,शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी हैं। रवि गुरु का संयोग सिद्धिदायक और शुभ फलदायी होता है। ज्योतिष आचार्य पीके युग ने बताया कि शुभ लग्न और मुहूर्त निर्णय के लिए वृष,मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन लग्न में एक होना जरूरी है। वहीं नक्षत्रों में अश्विनी, रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, मूल, मघा, चित्रा, स्वाति, श्रवणा, हस्त, अनुराधा, उत्तर फाल्गुन, उत्तरा भद्र और उत्तरा आषाढ़ में एक रहना जरूरी है।

साल 2024 में कई वैवाहिक मुहूर्त है। बनारसी पंचांग को देखे तो उसके अनुसार जनवरी माह में : 16,17,18,20,21,22,27,29,30,31। वहीं फरवरी माह में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27। मार्च माह में : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11,12 शादी के लिए शुभ दिन हैं। वहीं मिथिला पंचांग को देखे तो जनवरी में 17,18,21,22,31 फरवरी में 1,4,5,7,15,18,19,25,26,28 मार्च में 3,4,6,7,8,10,11 और जुलाई में 10,11 और 12 को शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। 

Suggested News