बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में तीन माह तक चलने वाले विपश्यना की हुई शुरुआत, कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु और भिक्षु ले रहे हिस्सा

बोधगया में तीन माह तक चलने वाले विपश्यना की हुई शुरुआत, कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु और भिक्षु ले रहे हिस्सा

GAYA : वट थाई मगध बुद्धिस्ट विपासना सेंटर बोधगया में तीन माह तक चलने वाले साधना का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस विपश्यना का उद्देश्य लोगों के मन में उत्पन्न हो रहे अवसाद को कम करना है। यदि मन में अवसाद काम होगा तो परिवार, समाज, राष्ट्र और दुनिया के प्रति करुणा और मैत्री का संवाद होगा। हिंसा पर विराम लगेगा। 

इस विपश्यना के संबंध में जानकारी देते हुए म्यांमार से आए बौद्ध धर्म गुरु बुद्ध मंडाना ने बताया कि इस साधना में कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु और भिक्षु भाग ले रहे हैं। उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान के लिए कई भाषाओं में संवाद प्रसारित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि लोगों के मन में शांति आएगी तो दुनिया युद्ध के अवसाद से मुक्त होगा और विश्व में शांति करुणा और मैत्री का प्रसार होगा। बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग पर चलकर जीवन को सफल और सामान्य बनाए जा सकता है। 

म्यांमार से ही आई साधिका ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसके लिए हमारी संस्था विश्व के कई देशों में साधना केंद्र का निर्माण किया है। भारत में भी कई स्थानों पर ऐसे साधना केंद्र बने हैं। बोधगया में इसके लिए एक केंद्र का निर्माण किया जाएगा जहां असहाय और गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ स्वावलंबी जीवन बनाने का प्रयास होगा।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Editor's Picks