बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना मेट्रो बनाने के लिए प्रशासन ने 40 घरों पर चलाया बुलडोजर, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

पटना मेट्रो बनाने के लिए प्रशासन ने 40 घरों पर चलाया बुलडोजर, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

PATNA: राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में पटना सिटी के अगमकूआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी के बैरिया इलाके में 76 एकड़ जमीन पर मैट्रो यार्ड बनाने के नाम पर 40 आशियाना तोड़ा गया है। वहीं इस घटना से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। नाराज लोगों ने हंगामा किया। साथ ही सरकार और प्रशासन पर जबरन आशियाना तोड़ने और मकान से समान फेकने का आरोप लगाया।

वहीं पीड़ित लोगों का कहना है कि जमीन अधिग्रहित करने के विरोध में लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया। जिसका फैसला महज 15 दिनों में आना है। ऐसे में प्रशासन बिना फैसला का इंतजार किए कार्रवाई कर रही है। 

पीड़ित लोगों ने बताया कि बिना नोटिस और मुआवजा दिए बुलडोजर चला कर उनका आशियाना तोड़ा जा रहा है। लोग अब घर से बेघर हो गए है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को आशियाना बनाने की बात कहते है पर आज लोगों का आशियाना तोड़ा जा रहा है और उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। 

इस मामले नियुक्त मजिस्ट्रेट का कहना है कि सभी लोगों को नोटिस दिया गया है और मुआवजा भी निर्धारित की गई है। पर लोग मुआवजा नहीं ले रहे है। पीड़ित लोगों ने मकान तोड़ने के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Suggested News