बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रैक्टर की चपेट में आने महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

ट्रैक्टर की चपेट में आने महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

सासाराम। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र से शनिवार सुबह बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई है। महिला की पहचान 36 वर्षीय दौलता खातून के रूप में की गई है। घटना के बाद से लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


रोहतास जिला के डिहरी में इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के भटौली के पास एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने मां-बेटे को रौंद दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बारे में बताया जाता है कि आज सुबह आलम अंसारी की पत्नी दौलत खातून अपने 4 वर्षीय पुत्र के साथ शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने डिहरी की तरफ जाने वाली भटौली में सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध रूप से बालू का उत्खनन होता है और ओवरलोड कर अवैध रूप से बालू को इसी रास्ते से माफिया तंत्र ले जाते हैं। जिससे आए दिन हादसा होते हैं। इन लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मिलीभगत से यह सब होता है। जिस कारण गांव के लोगों को काफी परेशानी है। ट्रैक्टर चालक शराब पीकर ट्रैक्टर चलाते हैं। जिस दौरान हादसा हो रहा है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची है तथा अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Suggested News