बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सफल रहा ट्रायल : समय से 15 मिनट पहले लखनऊ पहुंच गई पटना से चली वंदे भारत, लोगों ने किया स्वागत

सफल रहा ट्रायल : समय से 15 मिनट पहले लखनऊ पहुंच गई पटना से चली वंदे भारत, लोगों ने किया स्वागत

LUCKNOW : पटना से वाया डीडीयू, वाराणसी, अयोध्या होते हुए लखनऊ के शुरू होनेवाली वंदे भारत का शुरू होने में सिर्फ चार दिन का समय बाकी है, जब पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं इससे पहले आज इस ट्रेन का पूर्ण ट्रायल रन कराया गया। जिसमें बताया जा रहा है कि यह अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही लखनऊ पहुंच गई। केसरिया रंग वाली वंदे भारत का लखनऊ में भी लोगों ने स्वागत किया।

बता दें कि यह ट्रेन 552 किमी. की दूरी 8:40 घंटे में पटना से लखनऊ पहुंचेगी। शुक्रवार को ट्रायल रन में सुबह 6:05 बजे पटना से रवाना हुई। यह ट्रेन 6:16 बजे दानापुर, 6:43 बजे आरा, 7:23 बजे बक्सर, 8:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:30 बजे वाराणसी, दोपहर 12:25 बजे अयोध्या होकर दोपहर 2:30बजे लखनऊ पहुंची।

इस ट्रेन को दोपहर 2.45 बजे लखनऊ आना था। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3.20 बजे लखनऊ से पटना के लिए दौड़ पड़ी। यह ट्रेन अयोध्या शाम 5:20 बजे, वाराणसी रात 8:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 8:50 बजे, बक्सर 9:54 बजे, आरा 10:35 बजे , दानापुर 11:07 बजे और पटना रात 11:45 बजे पहुंचेगी। इसका किराया पटना से लखनऊ तक ट्रायल के बाद तय होगा।

Suggested News