बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘कांग्रेस’ पर एक्शन मोड में ट्विटरः राहुल गांधी के बाद पार्टी का ऑफिशियल अकाउंट भी ‘लॉक’, फेसबुक पर लिखा- हम लड़ते रहेंगे

‘कांग्रेस’ पर एक्शन मोड में ट्विटरः राहुल गांधी के बाद पार्टी का ऑफिशियल अकाउंट भी ‘लॉक’, फेसबुक पर लिखा- हम लड़ते रहेंगे

DESK: ट्विटर और कांग्रेस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें, गुरूवार की सुबह-सुबह ट्विटर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस का आधिकारिक अकाउंट ही लॉक कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस द्वारा अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट जैसे की फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी साझा की। साथ ही ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

कांग्रेस ने स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा है कि वह फिर जीतेगी। साथ ही फेसबुक पर लिखा है, ‘हम लड़ेंगे, हम लड़ते रहेंगे।’ कांग्रेस ने इंस्‍टाग्राम के अलावा अपने फेसबुक पेज पर भी इस बारे में लिखा है। कांग्रेस ने लिखा है, ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे. हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे।’ आगे लिखा गया है, ‘अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।’

विदित हो कि बीते शनिवार को राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया था। बाद में बुधवार रात कांग्रेस से जुड़े कई बड़े नेता जैसे रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, सुष्मिता देव सहित 5 नेताओं का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया। इसके पीछे की वजह गाइडलाइंस का उल्लंघन बताया गया। अब कार्रवाई का अगला शिकार खुद कांग्रेस का आधिकारिक अकाउंट हो गया है। राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले दिल्ली कैंट रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की फोटो ट्वीट की थी। इस पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट का कहना था कि यह उसके नियमों का उल्लंघन है। ट्विटर ने राहुल के उस ट्वीट को हटा दिया। इसी के बाद से विवाद जारी है।




Suggested News