बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्विटर पर चला प्रियंका का जादू, दो दिन में 141 हजार लोगों ने किया फॉलो

ट्विटर पर चला प्रियंका का जादू, दो दिन में 141 हजार लोगों ने किया फॉलो

NEWS4NATION DESK : सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। पॉलिटिकल एंट्री के बाद सोमवार को पहली बार उत्तरप्रदेश के दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस को यूपी में उम्मीद की नई किरण दिखा दी। 

राजनीति में आने से पहले सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखने वाली प्रियंका गांधी ने बीते रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर से जुड़ीं। लेकिन महज दो दिनों के अंदर ट्वीटर पर प्रियंका के 141 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। ट्वीटर पर मौजूद यूजर्स प्रियंका गांधी वाड्रा के ऑफिशियल वेरिफायड अकॉउंट को जबरदस्त तरीके से फॉलो कर रहे हैं। 

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कदम रखने के साथ बीजेपी को टक्कर देने से पहले बसपा अध्यक्ष मायावती को पटखनी दे डाली है। अक्टूबर 2018 से ट्विटर पर मौजूद मायावती को महज दो दिनों के अंदर फॉलोवर्स के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। मायावती को ट्विटर पर अबतक तकरीबन 77 हजार यूजर्स फॉलो करते हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि प्रियंका ने ट्वीटर पर अबतक कुल 7 लोगों को ही फॉलो किया है और इनमें से सभी उनकी पार्टी के नेता हैं। प्रियंका ने अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को फॉलो किया हुआ है।

Suggested News