बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नवादा में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Nawada : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

पहली घटना जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के जफ़रा गांव से सामने आई है। जहां नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जफरा निवासी पंकज सिंह का तीन वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार  में घर के पास खेल रहा था।खेलते खेलते बच्चा अचानक गायब हो गया।

जिसके बाद परिजनों द्वारा बच्चे की खोज होने लगी। खोजबीन के दौरान बच्चा गांव के बगल में तिलैया नदी में बने पानी भरे गढ़े में गिरा मिला। बच्चे को पानी से निकालकर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसे लेकर परिजन लोग सदर अस्पताल नवादा में गए,जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी घटना जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुहिला गांव से सामने आई है। जहां तलाब में तैराकी के दौरान डूबने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।          ग्रामीणों ने बताया कि तीन लड़के स्थानीय तालाब में स्नान करने के लिए आए थे। तालाब के पश्चिम दिशा के तरफ से तैराकी करते  हुए पूरब दिशा की ओर तीनों जा रहे थे। दो लड़के तैराकी करते हुए बाहर निकल गए, लेकिन तीसरा भूषण चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र सूरज चौधरी डूब गया।

जबतक ग्रामीणों के द्वारा उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  फिलहाल पुलिस दोनो लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद से दोनो बच्चों के घर में कोहराम मचा हुआ है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News