बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में स्नान करने के दौरान आहर में डूबी दो बच्चियां, एक की डूबने से हुई मौत, दूसरे की लोगों ने बचाई जान

मुंगेर में स्नान करने के दौरान आहर में डूबी दो बच्चियां, एक की डूबने से हुई मौत, दूसरे की लोगों ने बचाई जान

MUNGER : मुंगेर में उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर पोखर में नहाने गई दो सहेली डूब गई। घटना में एक को बचा लिया गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरी की मौके पर ही मौत हो गई। 

मामला धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव का है। जहाँ बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान अमारी गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता की 14 वर्षीय बेटी ईशा कुमारी के रूप में हुई। जबकि 15 वर्षीय विधा भारती को इस हादसे में बचाया लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार कर्मा पूजा पर मृतक ईशा अपनी अन्य सहेलियों के साथ गांव से  दूर डंगरी आहर में नहाने गई थी। सहेलियों के साथ स्नान कर रही थी। तभी ईशा गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए उसकी सहेली विद्या गई। लेकिन वो भी डूबने लगी। 

दोनों को डूबता देख अन्य सहेलियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस पास ग्रामीणों ने त्वरित पानी में कूद विधा को तो निकाल लिया पर ईशा को ढूंढने में देर हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ईशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। विद्या का परिजन सदर अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं । जिसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया किया जा रहा है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Editor's Picks