बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मसौढ़ी में दहेज के लिए दो विवाहिता की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मसौढ़ी में दहेज के लिए दो विवाहिता की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मसौढ़ी. धनरुआ थाना के चकसीरिया व बड़की सिम्हाड़ी गांव में अलग-अलग घटना में दो विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गयी है। दोनों मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं पुलिस दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहली घटना थाना के चकसिरिया गांव की है, जहां 22 वर्षीया विवाहिता सुगन देवी को उसके ही ससुरालवालों ने दहेज़ के लिए गला घोंटकर मार डाला और शव को थाना के बिरंची मोड़ के पास फोरलेन सड़क किनारे फेंक उसे दुर्घटना का रूप देने का असफल प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने शव को बरामद कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गयी। जांच के दौरान मृतका के मायके वाले सूचना पाकर थाना पहुंचे और अपनी पुत्री की हत्या दहेज के लिए कर देने का आरोप लगा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी।

मिली जानकारी के मुताबिक धनरुआ थाना के नोनियां बिगहा गांव निवासी सदन प्रसाद की पुत्री सुगन देवी की शादी डेढ़ साल पूर्व चकसिरिया गांव निवासी कृष्ण प्रसाद के पुत्र राजकुमार प्रसाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले दहेज़ स्वरूप एक कार के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इसे लेकर उनलोगों ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी। मृतका के पिता सदन प्रसाद ने बताया कि शादी के दौरान उन्होंने उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये, एक पल्सर गाड़ी, गहना जेवर के साथ कई कीमती सामान दिये थे, लेकिन इसके बाद भी वे लोग एक कार के लिए जिद्द कर रहे थे। जब उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उनलोगों ने एक मत होकर गुरुवार की रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को बिरंची मोड़ के पास लाकर फोरलेन सड़क पर फेंक दिया, ताकि पुलिस को लगे की यह सड़क हादसा है।

इस संबंध में मृतका के पिता ने सुगन देवी के पति राजकुमार प्रसाद, ससुर कृष्ण प्रसाद, सास रिंकू देवी, भैंसुर गुड्डू कुमार व ननद सीमा कुमार के अलावा दो अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इधर दूसरी ओर धनरुआ थाना के बड़की सिम्हारी गांव में महज 40 हजार रुपये दहेज़ के लिए 23 वर्षीया विवाहिता अनीता देवी को उसके ससुराल वालों ने गुरुवार की रात लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मृतका अनीता देवी हिलसा की रहने वाली थी और उसकी शादी पांच साल पूर्व बड़की सिम्हारी गांव निवासी राज बल्लम मांझी के साथ हुई थी। फ़िलहाल इस संबंध में मृतका के पिता ने पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज़ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

Suggested News