बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में 8 साल की बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़को ने किया रेप, एक आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में 8 साल की बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़को ने किया रेप, एक आरोपी गिरफ्तार

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक 8 साल की बच्ची के साथ गैंग रेप हुआ है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि घटना को दो नाबालिग लड़को ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की तलाश जारी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के डंडाही गांव में अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को दो लड़के उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांची की। बताया जा रहा है कि घटना को गांव के ही दो नाबालिग लड़कों द्वारा अंजाम दिया गया है। जिसमें एक आरोपी नीतीश कुमार नामक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं पुलिस बच्ची को मेड़िकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News