शेखपुरा में दो मनचलों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शेखपुरा में दो मनचलों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

SHEKHPURA : शेखपुरा में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसी मामले में शेखपुरा के महिला थाना में प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है। पीड़ित नाबालिग किशोरी की मां के द्वारा यह प्राथमिक की दर्ज कराई है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच भी पुलिस ने कर लिया है। हालांकि यह घटना एक महीना पहले की बताई जा रही है। इतने दिनों तक मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था। जबकि पीड़िता की माँ द्वारा महिला थाना में केस दर्ज कराया गया है।

इस संबंध में शेखपुरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में शनिवार को यह बात आई है। मामले को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी कराई गई है। पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां के द्वारा दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में गांव के ही ब्रजेश रावत (19 वर्ष ) और रॉकी कुमार (20 वर्ष) को आरोपित किया गया है। 

एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता की मां के द्वारा महिला थाने में इस आशय की प्राथमिक की दर्ज कराई गई है और कहा गया है कि उनकी बेटी बथान जा रही थी। तभी दोपहर के 2:00 बजे गांव के उक्त दोनों बदमाश किशोरी को ने हाथ पकड़ कर खींच लिया और एक सुनसान मकान में ले जाकर मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यह भी प्राथमिक्की में कहा है कि देर तक जब उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो वह खोजने के लिए अपनी दूसरी बेटी के साथ निकली तो सुनसान मकान से दोनों बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। जब वह वहां पहुंची तो उनकी बेटी अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। उसको घर लाया गया। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। घटना एक महीना पहले की है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News