बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उमेश कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर किया पलटवार, कहा क्रेक हो गए हैं सम्राट चौधरी, कांके जाकर कराये इलाज

उमेश कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर किया पलटवार, कहा क्रेक हो गए हैं सम्राट चौधरी, कांके जाकर कराये इलाज

VAISHALI : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा आज हाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी का मानसिक स्थिति खराब हो गया है। वह पूरे तरीके से क्रेक हो गया है कुछ बोलने से पहले सम्राट चौधरी को कांके में जाकर इलाज करवाना चाहिए। 

गौरतलब है की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार से राजनीतिक डरपोक कोई नहीं है। 

कहा की लालू प्रसाद में इन लोगों को पीटवाने का काम किया था। उन्होंने कहा की मेरे पिताजी तीन-तीन युद्ध लड़ चुके हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा की मैं चोर का बेटा नहीं हूँ, जो चोर का बेटा है वो जाने।

दरअसल JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर पहुंचे थे। जहाँ के एक युवक की मौत सिक्किम में बादल फटने से हो गई थी। कुशवाहा शोकाकुल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिवार से मिलकर सांत्वना दी और बिहार सरकार से मिलने वाली सुविधाओं उपलब्ध करवाने की बात कही है। 

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News