बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री 'श्री बाबू' के पौत्र उमेश शंकर सिंह का निधन, परिजनों और शुभचिंतकों में दौड़ी शोक की लहर

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री 'श्री बाबू' के पौत्र उमेश शंकर सिंह का निधन, परिजनों और शुभचिंतकों में दौड़ी शोक की लहर

PATNA: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह के पौत्र उमेश शंकर सिंह उर्फ सोना सिंह का निधन 80 वर्ष की उम्र में हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है। उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। वे शिव शंकर सिंह के पुत्र थे।


बता दें की इसी साल 24 जनवरी को बिहार केसरी डॉ. श्री कृष्ण सिंह की पौत्री वीणा सिन्हा का पटना में निधऩ हो गया था। जिसके बाद परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। डॉ. श्री कृष्ण सिंह की पौत्री वीणा सिन्हा नब्बे साल की थीं। 

वे बंदी शंकर सिंह की बड़ी पुत्री थी, पटना स्थित बोरिंग कैनाल रोड के आवास पर अंतिम सांस लिया था। बताया जाता है कि वीणा सिन्हा श्री बाबू की सबसे प्यारी पोती थीं और मुख्यमंत्री रहते श्री बाबू ने उनकी शादी संपन्न की थी। 

वीणा सिन्हा की शादी अरवल के लारी निवासी जमींदार एवम् पूर्व विधायक स्व.मिथलेश प्रसाद सिंह के पुत्र स्व.डा.अवधेश प्रसाद सिंह के साथ हुई थी। वीणा सिन्हा के निधन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया था।

Suggested News