एक कट्ठा जमीन पर नहीं कर सके जबरन कब्जा तो आधी रात को घर मे घुसकर दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

एक कट्ठा जमीन पर नहीं कर सके जबरन कब्जा तो आधी रात को घर मे

SAMASTIPUR : भूमि विवाद को लेकर रविवार की देर रात शहर के लोकनाथपुर बेलबन्ना मोहल्ले के वार्ड संख्या- 24 में दो भाइयों को बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए पटना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक का नाम सुभाष राय के पुत्र गोविंद राय(25) बताया गया है। वहीं इलाजरत बेटे का नाम कृष्णमूर्ति कुमार राय (22) बताया गया है।

बताया गया कि मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र राजा जान पंचायत का सुभाष राय अपने परिवार के साथ दलसिंहसराय में रहते हैं। अनुमंडलीय अस्पताल के सामने एक विवादित जमीन पर झोपड़ी बना रखी है। इसमें उनके दोनों बेटे सोए हुए थे। बदमाशों ने रात्रि में पहुंचकर दोनों बेटों को गोली मार दी। घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में मृतक की मां सुदर्शन कुमारी ने बताया कि मोहिउद्ददीनगर के राजा जान के वे रहने वाले हैं। पति सुभाष राय यहीं रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। वह ममता कार्यकर्ता के रूप में अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा दरभंगा में रहकर फाइनेंस कंपनी में काम करता था। चार दिन पूर्व ही गांव आया था। 

Nsmch

वहीं, हम लोग लोकनाथपुर मोहल्ला में करीब 10 साल पूर्व से एक कट्ठा जमीन लेकर झोपड़ीनुमा घर बनाकर रहते हैं। उनका आरोप है कि उस जमीन पर मोहल्ले के ही अविनाश झा और रजनीश झा कब्जा करना चाहते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण यह घटना हुई। रात करीब एक बजे अविनाश झा, रजनीश झा, मोहन पासवान, राजू पासवान आदि झोपड़ी को तोड़कर अंदर घुस आया और सो रहे दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सो रहे दोनों बेटों को गोली मार दी। 

 गोविंद को तीन से अधिक गोली लगी थीं। जख्मी कृष्णमूर्ति कुमार राय की स्थिति भी नाजुक बताई गई है। उसे दो गोली लगी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद मेरे जमीन में गाड़े गए झोपड़ी के सभी बांस को तोड़कर सभी फरार हो गए।

पुलिस पर लगाया आरोपियों का साथ देने का आरोप

उन्होंने कहा कि पुलिस भी उसी के पक्ष में आकर बोलती थी। जबकि, वह जमीन मेरे पति के द्वारा दस साल पहले रजिस्ट्री करवाया गया था। पांच दिन पहले भी पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी थी। पुलिस पर परिवार के लोगों का आरोप है कि समय रहते अगर कार्रवाई की होती तो इस घटना को रोका जा सकता था। एक ही जमीन को दोनों के द्वारा रजिस्ट्री करवाने की बात सामने आ रही है। 

मौके पर पहुंचे डीएसपी ने दिया न्याय का भरोसा

डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नजीब अनवर अपनी टीम के साथ सोमवार की सुबह घटनास्थल का मुआयना करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।


Editor's Picks