बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री कैलाश जोशी का मोकामा में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, टाल क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से कराया अवगत

केंद्रीय मंत्री कैलाश जोशी का मोकामा में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, टाल क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से कराया अवगत

PATNA : मोकामा के भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री कैलाश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। मुंगेर से सड़क मार्ग से मोकामा पहुंचे केंद्रीय मंत्री का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 


इस अवसर आयोजित एक समारोह का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात दीप जलाकर पब्लिक मीटिंग का आगाज किया गया। 

रालोसपा नेता राकेश सिंह ने अंग वस्त्र देकर मंत्री कैलाश चौधरी का स्वागत किया। पब्लिक मीटिंग में मोकामा टाल क्षेत्र में किसानों की गंभीर जल-जमाव की समस्या का मुद्दा उठाया गया और केंद्र सरकार से सहयोग की अपील की गयी। इस पब्लिक मीटिंग में बड़ी संख्या में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।

पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News