बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अररिया पहुंचे केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का हुआ जोरदार स्वागत, दो दिनों तक कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

अररिया पहुंचे केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का हुआ जोरदार स्वागत, दो दिनों तक कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

ARARIA : केंदीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने दो दिवसीय प्रवास में अररिया पहुंच गए हैं। अररिया के नरपतगंज में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का सांसद प्रदीप सिंह समेत दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 


इस मौके पर नित्यानंद राय ने कहा कि आज और कल वो कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। साथ ही आज और कल मंत्री नित्यानंद राय मंडल प्रभारी और सभी मंचों के नेताओं के साथ भी संवाद करेंगे और सभी विधानसभा क्षेत्र का कल भ्रमण भी करेंगे। 

वहीँ केन्द्रीय मंत्री ने कहा की देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी विकास के भागीरथ है। एक सर्वे में यह भी सामने आया है की वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। आज दुनिया भी मानती है की भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा की भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह सब नरेन्द्र मोदी की वजह से हो रहा है। नित्यानंद राय ने कहा की दुनिया भी आज नरेन्द्र मोदी के बताये रास्ते और सन्देश पर चलने को तैयार है। यह भारत के लिए गर्व की बात है। 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट 

Suggested News