बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा का केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया अनावरण, कहा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे

औरंगाबाद में वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा का केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया अनावरण, कहा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे

AURANGABAD : प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और अंग्रेजों के कट्टर दुश्मन रहे बाबू कुंवर सिंह को औरंगाबाद में ऐतिहासिक सम्मान दिया गया। ओवरब्रिज पंचदेव मंदिर के समीप बाबू कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जिला प्रभारी मंत्री जनक राम और सांसद सुशील कुमार सिंह के साथ पंचदेव मंदिर एवं रेड क्रॉस के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने प्रतिमा स्थल के समक्ष नारियल फोड़ कर अनावरण की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले में बाबू कुंवर सिंह को जो सम्मान प्राप्त होना चाहिए था। वह सब के सहयोग से  हुआ। इस गौरव भरे पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। इधर कार्यक्रम में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही एवं महानायक थे। 80 वर्ष की उम्र में भी कुशलता के साथ लड़ने और विजय हासिल करने के लिए उन्हें जाना जाता है। औरंगाबाद के लोगों ने जिस तरह से उन्हें सम्मान दिया। वह अपने आप में गौरव गाथा को दर्शाता है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 


Suggested News