बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली चार महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो महिला की मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रुप से घायल

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली चार महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो महिला की मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रुप से घायल

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट पीर दरगाह के पास हुई एनएच 80 पर सुलतानगंज मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे मॉर्निंग वॉक कर रही सड़क पर 2 महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौत का घटना स्थल पर ही हो गई। 

बता दें कि, इस घटना की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह दर्जनों महिलाएं सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से एक ट्रक वाहन आया और महिला सरस्वती देवी, सविता देवी को कुचल दिया। वहीं ट्रक वाहन लेकर भागने के दौरान चालक ने दो महिलाओं को धक्का मार दिया।

बताया जा रहा कि इस घटना में पुजा देवी और रुपा कुमारी घायल हुई है। वहीं मृतका महिलाओं में पहली महिला सरस्वती देवी उम्र 35 पति कन्हैया पोद्दार,दूसरी महिला सविता देवी पति बबलू तांती, उम्र 25 बताया जा रहा है। मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक महिला सरस्वती देवी को चार लडकी, एक पुत्र है। 

दूसरी मृतक महिला सविता देवी को दो पुत्री है। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन एंव सीओ रवि कुमार मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया। मृतक के परिजनों को मुआबजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Suggested News