बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में नग्न अवस्था में मिली अज्ञात महिला की लाश, लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

पटना में नग्न अवस्था में मिली अज्ञात महिला की लाश, लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दुद्दीचक गांव स्थित पुनपुन नदी से मसौढ़ी पुलिस एक अज्ञात महिला का शव निर्वस्त्र हालत में बरामद किया है। जिस वक्त पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। उस वक्त महिला के कमर में एक रस्सी बँधा हुआ था। जिसका दूसरा सिरा ईंट से बांधा हुआ था। 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो महिला की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पूरे मामले में मसौढ़ी पुलिस का कहना है कि जिस स्थिति में महिला का शव बरामद हुआ है उससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

हत्या के पीछे क्या मुख्य वजह है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो पायेगा। हालाँकि अभीतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुट गयी है। 

पटना से सुजीत की रिपोर्ट 

Suggested News