बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS : आजम खां फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर, इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा – हालत नाजुक

UP NEWS : आजम खां फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर, इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा – हालत नाजुक

LOCKNOW : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खां की हालत गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ही उनकी हालत खराब है। अब उनको सांसों की तकलीफ को देखते हुए फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आजमा खां का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई गई गै। 

72 वर्षीय आजम खां को बीती नौ मई के लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों उनको आइसीयू से भी बाहर प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को फेफड़ों में संक्रमण बढऩे के कारण उनको फिर आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। शनिवार सुबह हालत गंभीर होने पर आजम खां को फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर लाया गया है। 

मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां सीतापुर जिला जेल में कोरोना वायरस संमक्रण की चपेट में आए थे। उसके बाद उनको बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के साथ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराय गया था। नौ मई को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब्दुल्ला आजम खां को इसके कहर से उबर गए हैं, लेकिन आजम खां की हालत गंभीर हो गई है।  



Suggested News