बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UTTAR PRADESH: सूबे में जनसंख्या नीति की घोषणा, सीएम योगी ने कहा: विकास में बाधा है बढ़ती जनसंख्या

UTTAR PRADESH: सूबे में जनसंख्या नीति की घोषणा, सीएम योगी ने कहा: विकास में बाधा है बढ़ती जनसंख्या

DESK: विश्व जनसंख्या दिवस पर सूबे में रविवार को नयी जनसंख्या नीति 2021-30 जारी कर दी गयी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लागू किया। सीएम योगी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा है। इस समस्या का निदान प्रदेश में जारी नीति से होगा। इस नीति में हर तबके का ध्यान रखा गया है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर दुनिया में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से बढ़ती जनसंख्या पर चर्चा हो रही है। जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास जरूरी हैं। इसके लिए जागरूकता अहम है। सबसे पहला कार्य जागरूकता का है। इसी से लक्ष्य हासिल होगा।

जहां नीति वहां के परिणाम अच्छे

सीएम योगी ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण का उद्देश्य सूबे में खुशहाली लानी है। जहां जनसंख्या नीति लागू वहां अच्छे परिणाम दिखे। जनसंखया नियंत्रण का मकसद प्रदेश में खुशहाली लानी है। नई जनसंख्या नीति में हर वर्ग का ध्यना रखा गया है। आबादी के हिसाब से यूपी सबसे बड़ा राज्य है। सीएम ने कहा दो बच्चों के बीच उचित अंतराल नहीं होगा तो उसके पोषण पर असर पड़ेगा। यूपी में प्रजनन दर घटाने की जरूरत है। हर तबके को इसके साथ जोड़ना पड़ेगा, तभी यह सफल हो पाएगा। समाज को जागरूक करने की कोशिश होगी। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हमें बढ़ती आबादी के बारे में सोचना होगा। बढ़ती जनसंख्या गरीबी का कारण है। इस नीति का संबंध हर नागरिक से जुड़ा है। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में किया गया था। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए इसकी वृद्धि दर को नियंत्रित करना जरूरी है। सभी लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए जनसंख्या घनत्व को कम करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि छोटा परिवार ही खुशहाली का आधार हो सकता है। 


Suggested News