बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर)

बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर)

PATNA : जय महाभारत पार्टी (राष्ट्रीय स्तर) बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा आज पार्टी के संस्थापक सह राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भगवान श्री अनंत विष्‍णु ने राजधानी पटना के होटल मौर्या में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। उन्‍होंने कहा कि यह विधान सभा चुनाव बिहार के लिए बेहद अहम है। यह बिहार के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है।  

उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी की प्राथमिकता बिहार के लोगों को रोजगार से जोड़ने की है। आज बिहार में बेरोजगारी एक प्रमुख समस्‍या है, जो प्रदेश के विकास के मार्ग को अवरूद्ध करता है। इसके अलावा हम कृषि को विकसित कर किसानों की समृद्ध करना चाहते हैं। हमारी पार्टी स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने, क्षेत्र के विकास और समस्याओं को हल करने के लिए विधानसभा में भी विधायक के लिए स्थायी कार्यालय सह निवास की स्थापना भी करेगी, ताकि जनता की समस्‍या का समाधान स्‍थानीय स्‍तर पर ही हो सके। हम महिला सशक्तिकरण के भी पक्ष धर हैं। बिहार में महिलाओं के विरुद्ध बीते दिनों जो अपराध हुए हैं, वो बेहद कष्टदायक हैं। 

भगवान श्री अनंत विष्‍णु ने कहा कि हम बिहार सभी गाँवों और कस्बों में सर्वोत्तम सड़क, परिवहन और अवसंरचना प्रदान करेंगे और राज्य के सभी कामगारों को सर्वश्रेष्ठ मुफ्त राष्ट्रीयकृत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना भी हमारी प्राथमिकता होगी। हम प्रदेश के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने, सरकार चिकित्सा इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों और विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों और कॉलेजों जैसे अन्य शैक्षिक संस्थानों की स्थापना के पक्षधर हैं, ताकि यहां के छात्रों को दूसरे प्रदेशों में जा मंहगी शिक्षा हासिल करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े।

भगवान श्री अनंत विष्‍णु ने बिहार में बाढ़ की समस्‍या पर चर्चा की और कहा कि हमारे पास बाढ़ नियंत्रण के लिए बिहार में नदियों को जोड़ने और राज्य के गांवों के सभी लोगों को कृषि, पेय और बिजली प्रदान करने की योजना है। साथ ही हम यहां कहने को नहीं, बल्कि धरातल पर अच्छे कानून और व्यवस्था के साथ राज्य में शांति और सद्भाव की स्थापना करना चाहते हैं.संवाददाता सम्‍मेलन में बिहार प्रभारी प्रणाम देवी,बिहार संयोजक जयमूर्त कुमार ,बिहार प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह,सलाहकार डॉ विजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Suggested News