बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजेन्द्र यादव ने साधा कुशवाहा पर निशाना, बोले- सीएम थक गए हैं तो काम कैसे हो रहा... जो थकता है वो रुकता है

विजेन्द्र यादव ने साधा कुशवाहा पर निशाना, बोले- सीएम थक गए हैं तो काम कैसे हो रहा... जो थकता है वो रुकता है

PATNA :  बिहार के उर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव ने बिना नाम लिए आरएलएसपी प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा पर निशाना साधा है। पटना में उर्जा विभाग के कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में विजेन्द्र यादव ने कहा कि यदि सीएम थक गए हैं तो काम कैसे हो रहा है...जो थकता है वो रुकता है। गौरतलब है कि बुधवार को पटना के एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार ने मुझसे कहा था कि मुख्यमंत्री पद से उनका मन भर गया है।

क्या कहा था कुशवाहा ने

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार नेमुझसे कहा कि 15 साल मुख्यमंत्री रहना बहुत होता है। अब मन संतृप्त हो चुका है। अब मुख्यमंत्री की यह कुर्सी खाली होने वाली है।उन्होंने जदयू और रालोसपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे और नीतीश के बीच में आएंगे तो फेर में पड़ जाएंगे। 

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश जी और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। जितना नीतीश जी को मैं जानता हूं, कोई दूसरा नहीं। वे मेरे बड़े भाई हैं। एनडीए में आने के बाद कई बार मुलाकात हो चुकी है। माना जा रहा है कि कुशवाहा के इसी बयान का आज विजेन्द्र यादव ने जवाब दिया है।


Suggested News