बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन पर अवैध कब्ज़ा रोकने गयी मोतिहारी पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीन पर अवैध कब्ज़ा रोकने गयी मोतिहारी पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MOTIHARI : मोतिहारी में अवैध रूप से जमीन कब्जा रोकने गयी पुलिस टीम पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पथराव में दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए है। जिनका इलाज सदर अस्ताल में कराया जा रहा है। वही घटना की सूचना पर पहुंची कई थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना मुफ़्सील थाना क्षेत्र के नंदपुर की बतायी जा रही है। 

घटना के सम्बन्ध ने बताया जा रहा है की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में दूसरे के जमीन पर अवैध रूप से निर्माण रोकने गयी पुलिस व अंचल की टीम पर पथराव किया गया है। पथराव में दो पुलिस कर्मी गभीर रूप से जख्मी हो गए है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

घटना के सम्बन्ध ने मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पूर्व में ही जमीन की जांच सीओ के साथ किया गया था। जिसमे प्राथमिकी भी दर्ज किया गया था। आज दोपहर में वादी द्वारा सूचना दिया गया कि उक्त जमीन पर ईट लेकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।

इस घटना की सूचना पर पुलिस बल व राजस्व कर्मचारी स्थल पर पहुंचे। जहाँ विपक्षी द्वारा पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। वही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News