बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना नगर निगम के मेयर पद के लिए विनीता बिट्टू सिंह ने किया नामांकन, कहा हर वार्ड को बनायेंगे विकसित

पटना नगर निगम के मेयर पद के लिए विनीता बिट्टू सिंह ने किया नामांकन, कहा हर वार्ड को बनायेंगे विकसित

PATNA : बिहार में नगर निकायों के चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी है। नगर निगम, नगर परिषद् और नगर पंचायत के लिए उम्मीदवार अलग अलग पदों के लिए नामांकन कर रहे हैं। हालाँकि इस बार होनेवाले चुनाव में अलग तरह की व्यवस्था की गयी है। जिसमें मेयर, उपमेयर, चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाएगा। इसके पहले इसका चुनाव वार्ड पार्षद करते थे। 


इसी कड़ी में आज पटना नगर निगम के मेयर पद के लिए समाजसेवी बिट्टू सिंह की पत्नी विनीता सिंह ने नामांकन किया। गाजे बाजे के साथ विनीता सिंह नामांकन केंद्र पहुँची। जहाँ उनके साथ हजारों समर्थकों की भीड़ मौजूद थी। यहाँ तक की उनका जुलूस देखने के लिए लोग अपने कार्यालय से बाहर आ गए। 

इस मौके पर समाजसेवी बिट्टू सिंह ने कहा की 75 वार्डों में मैंने 740 किलोमीटर यात्रा की है। अभी भी लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। इस दौरान लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा की नामांकन को लेकर जो भीड़ आई है। वह पैसे पर नहीं आई है। यह समाय बदलाव का है। 

उन्होंने कहा की पटना नगर निगम को नरक निगम बनाकर रख दिया गया है। सबसे पहले उसका सम्मान वापस लौटाने का काम करेंगे। वहीँ जो लोग वहां काम कर रहे हैं। उनका उत्थान करने का काम करेंगे। उनलोगों की सैलरी दुगुना करने का काम करेंगे। वहीँ बिट्टू सिंह ने कहा की जो सफाई को लेकर टैक्स लिया जाता है, उसपर रोक लगायेंगे। वहीँ विनीता बिट्टू सिंह ने कहा की जनता जब चुनाव जीताकर भेजेगी, तब सारी चीजें आसान हो जाएगी। सबसे पहले शहर को विकसित करने का काम करेंगे।  

Suggested News