बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

पूर्णिया में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

PURNEA : पूर्णिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प से जुड़ा एक विडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो बीते गुरुवार का बताया जा रहा है। मारपीट की वजह 75 डिसमिल जमीन है। जिसमें सरपंच और डीलर पक्ष के बीच जमकर लाठी -डंडे चलें। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 7 से अधिक लोग घायल हो गए। पूरी घटना पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वियारपुर पंचायत से जुड़ी है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं अब इस मामले में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार का बयान भी सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वियारपुर पंचायत उचितपुर गांव में 75 डिसमिल जमीन को लेकर सरपंच अब्दुल रशीद और डीलर मोहम्मद जहांगीर के बीच विवाद चल रहा है। बीते 1 जून की दोपहर खेत जोतने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा। 

मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच अब्दुल रसीद विवादित जमीन को ट्रैक्टर लिए जोतने पहुंचे। इसी बात पर दोनो के बीच विवाद बढ़ा। दोनों पक्षों के लोग लाठी -डंडे के विवादित जमीन पर जमा हो गए। एक दूसरे की जान के दुश्मन बने लोगों में जिसे जो मिला। उसने वो हाथ में उठा लिया। देखते ही देखते वियारपुर पंचायत का उचितपुर गांव संग्राम स्थल में बदल गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों को जुटते और हिंसक संघर्ष को देखा जा सकता है। वीडियो में सरपंच पक्ष और डीलर पक्ष के लोगों को एक दूसरे पर पत्थर फेंककर हमला करते देखा जा सकता है। एक दूसरे की खून के प्यासे बने इन लोगों को लाठी और डंडे से एक दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। 


उचितपुर में ये तनातनी करीब दो घंटे तक जारी रही। स्थिति पर काबू पाने 4 थाने की पुलिस बुलानी पड़ी। मुफस्सिल थाना, कसबा , सदर और मरंगा थाना की पुलिस कैंप करती रही। जिसके बाद हालत काबू में हो सके। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को मिलाकर करीब 7 लोग घायल हुए। 

दोनों पक्षों की ओर से एक -दूसरे के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वायरल वीडियो का किसी भी धार्मिक प्रकरण से कोई ताल्लुक नहीं। झड़प का कारण जमीनी विवाद से जुड़ा है। वहीं इस मामले पर अब सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। जो आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट 

Suggested News