बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपचुनाव के लिए मतदान जारीः 3 लोकसभा सहित 29 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए क्या है राज्यों का हाल

उपचुनाव के लिए मतदान जारीः 3 लोकसभा सहित 29 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए क्या है राज्यों का हाल

N4N DESK: देश में आज एक बार फिर चुनावी माहौल दिखाई दे रहा है। देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद ही खास है, ऐसा इसलिए क्योंकि कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिल रही है, वहीं कुछ सीटों पर क्षेत्रीय दलों का ज्यादा प्रभाव है।

इन राज्यों में हो रही है वोटिंग

लोकसभा सीटों की बात करें तो आजदादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा सीट पर वोट पड़ेगा। वहीं 29 विधानसभा सीटों की बात करें तो इसमें असम की 5, बंगाल की 4, एमपी, मेघालय और हिमाचल की 3-3, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की 2-2, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की 1-1 सीट शामिल हैं। सभी सीटों पर आज ही वोट पड़ेंगे और फिर 2 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

नागालैंड में नहीं हो रही वोटिंग

नागालैंड की शमातोर-चेसोर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई थी। हालांकि, क्षेत्रीय दल नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार को 13 अक्टूबर को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। इस वजह से यहां वोटिंग कराए जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।


असामयिक निधन और दलबदल से रिक्त हुई सीटें

लोकसभा की तीन सीटों पर सदस्यों के निधन के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं कुछ विधानसभा सीटों पर विधायक के निधन के कारण जबकि कई सीटों पर विजयी उम्मीदवार के दल बदलने और इस्तीफा देने के कारण सीट खाली हुई है।

बिहार में लालू यादव की एंट्री ने भरा दम

बिहार में तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर राज्य की राजनीति परवान पर है। बुधवार को करीब छह साल बाद तारापुर में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने रैली कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। वहीं नीतीश कुमार भी रैली कर जेडीयू प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने यहां राजेडी से गठबंधन तोड़ दिया है। वह अकेले मैदान में है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के अलग होने से आरजेडी का समीकरण बिगड़ सकता है।

Suggested News