बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जोकीहाट उपचुनाव : 4 बजे तक 48 प्रतिशत हुआ मतदान, NDA - महागठबंधन के बीच है मुकाबला

जोकीहाट उपचुनाव :  4 बजे तक 48 प्रतिशत हुआ मतदान, NDA - महागठबंधन के बीच है मुकाबला

ARARIA : जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे वोट डाले जा रहे है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 2 लाख 70 हजार 423 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए कुल 331 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

VOTING-IN-JOKIHAT-BYPOLL-THE-NDA---IS-FIGHTING-BETWEEN-THE-ALLIANCE4.jpg

बिहार के उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजुनाथ कुमार सिंह ने बताया कि बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल एवं बिहार पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनाव के लिए कुल 12 वैकल्पिक दस्तावेज में से किसी एक का वोटर्स प्रयोग कर सकेंगे। ईवीएम और वीवी पैट से इस एक सीट पर मतदान कराया जा रहा है। वहीं मुख्य निर्वाचन कार्यालय में निगरानी के लिये कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। 

VOTING-IN-JOKIHAT-BYPOLL-THE-NDA---IS-FIGHTING-BETWEEN-THE-ALLIANCE3.jpg

बताते चले कि जोकीहाट सीट के लिए मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। राजद से तस्लीमुद्दीन के छोटे बेटे शाहनवाज आलम को प्रत्याशी बनाया है, जबकि जदयू ने मुर्शीद आलम को मैदान में उतारा है। जोकीहाट सीट प्रदेश की सत्ताधारी जदयू के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। इस सीट पर जीत के लिए चुनाव प्रचार के दौरान जदयू ने अपना पूरा जोर लगाया था।  

Suggested News