बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरुरी : संजय सेठ

पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरुरी : संजय सेठ

RANCHI : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंडरा मंडल की ओर से आज शुक्रवार को बजरा में वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ प्रदेश के प्रवक्ता अमित कुमार, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, रांची महानगर के अध्यक्ष के के गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित थे. 

सांसद सेठ ने कहा की पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण जरुरी है. हमें सिर्फ वृक्ष ही नहीं लगाना है. इसे पुत्र के समान इसकी देखभाल भी करनी है. जिस तरह जब तक बड़े नहीं हो जाते हैं तब तक हम लोग उसकी देखभाल करते हैं. ठीक उसी तरह वृक्ष जब तक बड़ा नहीं हो जाता है. तब तक उसका देखभाल करना चाहिए. तभी वृक्षारोपण का मकसद पूरा हो पाएगा. 

हमें लोगों को जागरुक भी करना है. सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगानी चाहिए और दूसरे को प्रेरित भी करना चाहिए. 

आज के कार्यक्रम में बरुण साहू, भाजयुमो के रांची महानगर अध्यक्ष सुप्रभात रोमित,  नारायण सिंह, रंजीत कुमार सिंह, रोशन सिंह राजपूत, अशोक मुंडा, राज कुमार साहू, विनोद वर्मा, मुकेश नायक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

रांची से मोइजूद्दीन की रिपोर्ट 

Suggested News