वाह जी वाह ! दल क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय, ललन सिंह पहले जेल भेजवाए लालू को, अब तलवा सहलाने गए हैं, नीतीश फ्रस्ट्रेशन में, 100 साल में धरती समाप्त हो जाएगा

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और MLC नवल किशोर यादव ने गुरुवार को News4Nation से बातचीत के दौरान महागठबंधन और लालू प्रसाद यादव के साथ साथ उनके पूरे परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लालू यादव को बहुत बीमार बताते हुए आराम करने का सलाह दिया है। साथ ही उन्हेंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश कुमार का बॉडीगार्ड तक बता दिया है। नवल किशोर ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ललन सिंह को तलवा सहलाने वाला नेता कह दिया है।  

दल क्षेत्रीय, पद राष्ट्रीय...गजब..

दरअसल, नवल किशोर यादव ने ललन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि बेचारे क्षेत्रिय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष। वाह दल क्षेत्रीय और पद राष्ट्रीय। पैर उचकाने से लंबाई थोड़े बढ़ जाएगा। ललन सिंह ही जेल भेजवाए थे लालू यादव को। वहीं ना लेकर गए थे सबुत पशुपालन घोटाला वाला। लेंड फॉर जॉब मामले में भी ललन सिंह ही गए थे शिकायत करने। अब वहां गए हैं तलवा सहलाने, ई तलवा सहलाने वाला भारतीय जनता पार्टी के सामने खड़ा हो सकता है क्या ? 

फ्रस्ट्रेशन में हैं नीतीश कुमार...

नवल किशोर ने कहा कि 2015 का याद दिलाने वाले लोग यह बताएं कि 2014 में क्या हुआ था ? 2014 में उनके कितने एमपी जीत के आया थे लालू और नीतीश के लोकसभा में ? सब भाजपा के ही जीते थे ना। 2015 याद आता है 2014 का नहीं। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, काहे आए थे तलवा सहलाने तब, नीतीश कुमार फ्रस्ट्रेशन में हैं। बोल रहे हैं कि, 73 साल के हो गए हैं। अब नहीं रहेंगे। लालू यादव के साथ जो भी रहता है, फ्रस्ट्रेशन में रहता है। इतना ना लोड दे देते हैं दोनो बाप बेटा कि आदमी फ्रस्ट्रेशन में चला जाता है। नीतीश कुमार कह रहे हैं कि हम मरेंगे ता मरेंगे 100 साल में पृथ्वी भी चला जाएगा, आरे.. भविष्य वक्ता हो गए हैं क्या ?  एकदम फ्रस्ट्रेशन में चल गए हैं, फ्रस्टेड सरकार है, फ्रस्टेड वक्ता है सब फ्रस्टेड हो गए हैं। ई लोग के बारे में ज्यादा क्या बात करना हैं।

Nsmch

जदयू को अंगुली पकड़ा कर चलाई है भाजपा..

वहीं ललन सिंह बार बार बीजेपी पर ईडी, सीबीआई के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते रहते हैं। जिसे लेकर नवल किशोर ने कहा कि, ललन सिंह के पास ईडी और सीबीआई कहां गया है। लालू यादव के ऊपर केस तो वहीं किए थे ना। भारतीय जनता पार्टी तो जदयू को अंगुली पकड़ा के चलाई है, बच्चों की तरह। ललन सिंह बीच में निकल गए थे, नीतीश कुमार के पेट में से दांत निकाल रहे थे, लालू यादव को जेल भेजवा रहे थे, तेजस्वी यादव को जेल भेजवा रहे थे। करते रहते हैं वह, यह सब करते रहते हैं। 

तेज प्रताप की क्या हैसियत..

नवल किशोर ने तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए कहा कि तेज प्रताप की क्या हैसियत है। जहां तेजस्वी है, वहां तेज प्रताप को रहना चाहिए। अपने घर में अधिकार ले ही नहीं पाए, बात दुनिया भर का कर रहे हैं। छोटे मोटे लोगों पर बात नहीं करते हैं। वहीं नवल किशोर ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार काम कहां कर रही है। कौन विभाग में काम कर रही है। रिश्वतखोरो का सरकार हैं। जहां रिश्वत दो वहां काम होगा। अब यह सरकार वेंटीलेटर पर हैं। इसका खात्मा होगा भी बीजेपी की सरकार बनेंगी।