MASAURHI : ऐसा लगता है कि अब पुलिस की जरुरत लोगों को नहीं है। लोग खुद सजा देने लगते हैं। जैसा कि पटना से सटे धनरुआ थाना क्षेत्र में हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान चिल्लाता रहा, रोता रहा, लेकिन किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी।
घटना धनरुआ थाना के पभेड़ी बाजार की है। चोरी के आरोप में एक नाबालिग लड़के की पोल से बांध कर कुछ लोगो ने पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। लड़का खुद को निर्दोष बता कर छोड़ने की मिन्नत करता रहा लेकिन लोग घटना की वीडियो बनाते रहे। बाद में पीड़ित लड़के के परिजनों के आग्रह पर उसे बंधन से मुक्त किया गया।
पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो के बाद हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मसौढ़ी डीएसपी ने मामले को संज्ञान लेते हुए छानबीन के आदेश दिए हैं।