बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण में प्रेमी जोड़े की शादी का सिलसिला जारी, 24 घंटे में दो प्रेमी जोड़े को मिली मंजिल,थाना परिसर बना शादी का मंडप

सारण में प्रेमी जोड़े की शादी का सिलसिला जारी, 24 घंटे में दो प्रेमी जोड़े को मिली मंजिल,थाना परिसर बना शादी का मंडप

CHAPRA: छपरा के सारण जिला पुलिस का एक अनुठा कार्य इन दिनों जिले सहित प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सारण जिला पुलिस द्वारा लगातार दो दिनों में दो प्रेमी जोड़े की थाना परिसर में शादी करवाना जिले सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी बानगी लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सारण जिले के दाउदपुर थाने में देखने को मिली। जहां एक प्रेमी जोड़े की शादी के लिए पुलिस थाना परिसर ही शादी का मडंप बना।

वहीं प्रेमी जोड़े ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियो सहित लड़के और लड़की के माता-पिता के साथ क्षेत्र के अन्य लोगों के समक्ष ईश्वर को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंध साथ जीने एवं मरने की कसमें खाई। जानकारी अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के जगतिया गांव के रहने वाले लड़के विशाल शर्मा पिता राजेश शर्मा का जलालपुर थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव निवासी उपेन्द्र शर्मा की पुत्री रेखा कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

बताया जाता है  इन दोनो का प्रेम प्रसंग लगभग 4 साल से चला रहा था। कुछ दिनों पहले इस प्रेमी जोड़े की शादी करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी को लेकर एक दिन पहले लड़की की मां ने एक आवेदन देकर लड़के के विरुद्ध दाउदपुर थाने में शिकायत की थी। युवती की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जब दाउदपुर थाना पुलिस ने को लड़के को थाने पर बुलाया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला फिर लड़की एंव लड़के दोनों के परिजनों को पुलिस ने थाने बुलाया। जहां दोनों पक्ष से बात करने के बाद लड़का लड़की शादी के लिए राजी हो गए।

जिसके बाद दाउदपुर थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में दोनों प्रेमी जोड़े की पुलिसकर्मियों एवं लडके, लड़की के परिजनों की मौजूदगी में शादी करा दी गई। विदित रहे कि सारण जिले में एक दिन पूर्व भी जिले की मशरक थाना पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी करवाई थी। ‌जिले में पुलिस द्वारा लगातार दो दिनों में दो प्रेमी जोड़े की शादी करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Suggested News