अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम भूले सीएम तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- "कुछ लेते क्यों नहीं, संन्यास ही ले लीजिये"

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम भूल गए, तो भाजपा ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी वह अपनी पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम भूल गए। हालाँकि स्थिति कुछ सेकंड बाद तब सुलझी जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें याद दिलाया। तब जाकर नीतीश कुमार की जुबान पर ललन सिंह का नाम आया। इसको लेकर भाजपा ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा है कि, "बिहार के लोग हैरान हैं कि सीएम नीतीश कुमार को क्या हो गया है। अब तो  वह अपने खास सलाहकार और सुविधाकर्ता का नाम तक भूलने लगे हैं। राजद की गोद में बैठने के बाद सीएम का क्या हाल हो गया है। नीतीश जी ! खुद का नहीं तो बिहार का ख्याल कीजिए। कुछ लेते क्यों नहीं। बख्श दीजिए, संन्यास ही ले लीजिए". उन्होंने सीएम नीतीश की मीडिया से बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में मीडिया से बातचीत की। बात करते- करते वह ललन सिंह को लेकर कुछ बोलना चाह रहे थे, लेकिन उनकी जुबान पर जेडीयू अध्यक्ष का नाम नहीं आया। सीएम ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष का नाम याद करते हुए पहले पीछे की ओर देखा। फिर बगल में खड़े तेजस्वी यादव पर नजर डाली। तेजस्वी ने उन्हें ललन सिंह का नाम याद दिलाया। अब बीजेपी सीएम नीतीश पर हमलावर हो गई है। इससे पहले भी विपक्ष मुख्यमंत्री की याददाश्त कमजोर होने के आरोप लगा चुका है।

Nsmch