बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में गोभी के खेत में भैंस चराने से रोका तो बदमाशों ने डंडे से पीट-पीटकर महिला की कर दी हत्या

भागलपुर में गोभी के खेत में भैंस चराने से रोका तो बदमाशों ने डंडे से पीट-पीटकर महिला की कर दी हत्या

भागलपुर. गोराडीह थाना क्षेत्र में एक महिला को पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संतलाल यादव और विपिन यादव ने एक 35 वर्षीय महिला अंजू देवी को लाठी डंडे से मार कर मौत के घाट उतार दिया।

मृतिका अंजू देवी के खेत में संतलाल यादव और विपिन यादव दोनों दबंग युवक भैंस चरा रहा था। इसका विरोध करते हुए अंजू देवी ने कहा भैंस मेरे गोभी खेत से निकालों तभी संत लाल यादव और विपिन यादव ने लाठी डंडे से प्रहार कर अंजू देवी को मौत के घाट उतार दिया।

बताते चलें कि अंजू देवी के पति मजदूरी का काम किया करते हैं और मृतिका अंजू देवी को दो लड़के और तीन लड़की भी हैं। वहीं बच्चों और उसके पति का रो-रोकर बुरा हाल है।

Suggested News