बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फेसबुक से हुआ प्यार तो प्रेमी युगल ने भाग कर रचाई शादी, अब पत्नी के बरामदगी को लेकर पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

फेसबुक से हुआ प्यार तो प्रेमी युगल ने भाग कर रचाई शादी, अब पत्नी के बरामदगी को लेकर पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के एक युवक को जब फेसबुक पर एक युवती से हुआ प्यार तो दोनों प्रेमी जोड़े ने भाग कर शादी रचा ली। जिसके बाद युवती के परिजनों ने प्रेमी जोड़े के प्यार पर पहरा बैठा दिया। दोनो को जुदा कर दिया तो अब पति ने अपने पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है। 

दो वर्ष पूर्व प्रेमी जोड़े को फेसबुक से हुआ था प्यार

बताते चलें कि मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर पंचायत के चांदपुर चिकनौटा गांव निवासी राजा कुमार को 2022 में मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली एक युवती से फेसबुक के ज़रिए प्यार हो गया। जिसके बाद धीरे धीरे दोनो में करीबिया बढ़ती गई। जिसके बाद दोनो ने एक दुसरे को अपना मोबाईल नम्बर शेयर किया। जिसके बाद दोनो के बीच शुरु हुआ प्यार की एक दर्द भरी कहानी। 

दो साल तक दोनो के बीच चलता रहा प्रेम प्रसंग

मामले में पीड़ित राजा कुमार ने बताया कि फेसबुक से जब हम दोनों को प्यार हुआ तो हम दोनों ने एक दुसरे का अपना मोबाइल नंबर शेयर किया। जिसके बाद हम दोनो के बीच बातचीत का सिलसिला दो सालो तक चलता रहा।

21 अक्टूबर 2023 को दो घर से हुए थे फरार

वही मामले में पीड़ित राजा कुमार ने बताया कि दो साल तक एक दुसरे से बेहद प्यार करने के बाद मै 21 अक्टूबर 2023 को शाम के समय अपने प्रेमिका के मुसहरी थाना अंतर्गत गांव में पहुंचा। जिसके बाद युवती भी कुछ देर के बाद वहां पहुंची। जिसके बाद दोनो कार पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। 

युवती को लेकर युवक अपने मौसी के घर पहुंचा

वही मामले में पीड़ीत युवक राजा कुमार ने बताया कि मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव से जब वह अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हुआ तो वह  समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना अंतर्गत विक्रमपुर बांदे गांव अपने मौसी के घर पंहुचा। जिसके बाद कल होकर यानी 22 अक्टूबर 2023 को दोनो प्रेमी जोड़े ने समस्तीपुर जिले के मोरबा प्रखंड स्थित एक शिव मंदिर में जाकर शादी रचाई और पुनः अपने मौसी के घर आकर पति पत्नी के रूप में दोनो रहने लगें।

26 अक्टूबर को पुलिस ने पकड़ा प्रेमी युगल को

वही मामले में पीड़ित राजा कुमार ने बताया कि हम दोनों लोग बालिग थे और अपनी मर्जी से दोनों लोग शादी किए थे और शादी करने के बाद अपने मौसी के यहां ही हम लोग रह रहे थे। इसी क्रम में अचानक 26 अक्टूबर 2023 को यानी शादी के चार रोज बाद दोनो को कर्पूरीग्राम थाना की पुलिस ने पकड़ लिया और मुसहरी थाना के पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद मुसहरी थाना की पुलिस हम दोनों को अपने साथ मुसहरी थाना पर ले आई।

दोनो प्रेमी युगल के परिजन पहुंचें मुसहरी थाना

वही जब प्रेमी युगल को पकड़ कर मुसहरी थाना की पुलिस अपने साथ मुसहरी थाना पर ले आई। तब प्रेमी युगल के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। जिसके बाद दोनो प्रेमी युगल के परिजन मुसहरी थाना पर पहुंचे। बात यह हुई की दोनों परिजनों के द्वारा मिलकर शादी के कुछ रस्म अदायगी करने के बाद लड़की को लड़के के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जिसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

लड़के के मोबाइल नंबर को किया ब्लैक लिस्ट

वही मामले में पीड़ित राजा कुमार ने बताया कि जब मुसहरी थाने पर दोनों परिजनों के बीच बात हुई थी कि कुछ शादी के रस्म अदायगी के बाद लड़की को लड़के के सुपुर्द कर दिया जाएगा। लेकिन जैसे ही लड़की के परिजनों अपने लड़की को अपने साथ लेकर घर गए तो हम दोनों में बातचीत बंद हो गई। इसी दौरान युवती के घर में किसी व्यक्ति की मौत हो गई। जिसको लेकर कुछ दिनों तक बात यूं ही दबता चला गया। लेकिन अब पीड़ित राजा कुमार ने भी अपनी पत्नी की बरामदगी को लेकर युवती के परिजनों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। अब देखना होगा कि फेसबुक पर हुए प्यार के बाद रचाई गई शादी के बाद मिली जुदाई मामले में अब पुलिस प्रेमी जोड़े को किस तरह न्याय दिला पाती है या फिर फेसबुक का प्यार सिर्फ प्यार बनकर ही सिमट जाता है।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट

Suggested News