बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो ससुरालवालों ने विवाहिता को छत से नीचे फेंका, मां की मौत पर 9 महीना की बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल

दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो ससुरालवालों ने विवाहिता को छत से नीचे फेंका, मां की मौत पर  9 महीना की बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल

NAWADA : नवादा में सासुराल में विवाहिता की छत से फेंककर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला नरहट थाना क्षेत्र के पांडे बीघा का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान अमित कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में की गयी है। दोनों की 2019 में शादी हुई थी और उनकी नौ महीने की एक बेटी है, जिसका मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने मायकेवालों की शिकायत पर ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  की हत्या छत से धक्का देकर कर दिया गया है। 

मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से यह सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जहां ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करते हुए छत से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ 2019 में उसकी शादी की गई थी। जहां दहेज में नगद के साथ-साथ सभी सामग्रियां दी गई थी। उसके बाद भी ससुराल वालों ने लगातार दहेज और अन्य सामग्रियों की मांग करते रहे और प्रताड़ित करते रहते थे। 

उसी को लेकर आज उसकी हत्या कर दी गई। जहां उसके शव को आज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है।इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं। मौत की खबर सुनते ही मायके वाले ने ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगा दिया है। उन्होंने  कहा कि पति सहित सभी लोग मिलकर लड़की को प्रताड़ित करते था और अंत में आकर छत से नीचे उठाकर फेंक दिया जिसके कारण मौत हो गई।

 फिलहाल, इस घटना की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। नरहट थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने कहा है कि नौ लोगों के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे मामला की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा

Suggested News